ट्रेन की टक्‍कर से 7 हाथियों की मौत, 5 डब्‍बे पटरी से उतरे

अन्य राज्य देश
Spread the love

असम। राजधानी एक्‍सप्रेस ट्रेन की टक्‍कर से 7 जंगली हाथियों की मौत हो गई। एक बछड़ा घायल हो गया। इस हादसे में ट्रेन के 5 डब्‍बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना शनिवार की सुबह करीब 2:17 बजे हुई। दुर्घटना स्थल गुवाहाटी से लगभग 126 किमी दूर है। सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन असम के होजाई/नागांव जिले के जमुनामुख–कांपुर सेक्शन (लुमडिंग डिवीजन) में जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई।

हादसे में कम से कम 7 जंगली हाथियों की मौत की पुष्टि की गई है। एक बछड़ा घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए वन विभाग को सौंपा गया है।

टक्‍कर के बाद ट्रेन का इंजन और लगभग 5 कोच/डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी खबर है कि किसी यात्री या रेलकर्मचारी को चोट नहीं आई।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि हाथियों से टक्‍कर में लोकोमोटिव और ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। डिविजनल हेडक्वार्टर के अधिकारियों के साथ दुर्घटना राहत ट्रेनें मौके पर पहुंच गई।

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। मरम्मत का काम पूरा हो गया है। कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK