आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में 200 फलदार पौधों का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची नगर निगम ने मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से कोकर तिरिल स्थित आदर्श विद्या मंदिर के 200 विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण शनिवार को किया।

साथ ही, मां वैष्णवी ट्रस्ट एवं रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी विद्यार्थियों को दी गई। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एके तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्रचार्या मनीष मिशाल, रांची नगर निगम के हॉटीकल्चर सेल के लोकेश कुमार सिंह, निवेदिता निधि‍,सहायक अभियंता राजकुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सभी अतिथियों के साथ बच्चों ने रांची को हरा भरा और स्वच्छ रांची बनाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधाकर यादव, प्रियांशु रंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र नारायण अंबष्ट, अखोरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK