सेवानिवृत्त 12 शिक्षकों को दी विदाई, पेंशन दरबार भी आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम
  • शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं : उपायुक्त

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में विशेष पेंशन दरबार सह सेवानिवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया। इसका उद्देश्य जिले के सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को उनके लंबे एवं समर्पित सेवा काल के लिए सम्मानित करना और सेवानिवृत्ति के ही दिन सभी पेंशनरी लाभ प्रदान करना था।

उपायुक्त ने स्वयं 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं एक़ आदेशपाल, एक़ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को स्मृति चिह्न (मोमेंटो), शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्‍त ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं। उनके योगदान से ही आने वाली पीढ़ियां मजबूत बनती हैं। उपायुक्त ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सेवानिवृत्ति के ठीक उसी दिन सभी रिटायरमेंट लाभ प्रदान करना एक बड़ी उपलब्धि है, जो शिक्षकों के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उपायुक्‍त ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सलाह दी कि वे स्वयं को व्यस्त रखें। समाज सेवा में सक्रिय रहें। नए कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करें। उपायुक्त ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। जीवन की इस नई पारी में आप सभी नई ऊंचाइयों को छूएं।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के कर्मियों को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मी

श्रीमती शांति मुनी तिर्की, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, तमाड़।
श्रीमती सुशीला खाखा, सहायक शिक्षिका, रा.म.वि. गाड़ी, रांची।
श्रीमती शबाना परवीन, सहायक शिक्षिका, रा.उत्क्र. उच्च विद्यालय हटिया, रांची-2।
रामेश्वर महतो, सहायक शिक्षक, रा.म.वि. पिस्का, ओरमांझी।
अजय कुमार मिश्र, सहायक शिक्षक, रा.उत्क्र. उच्च विद्यालय पुरियो, रातू।
प्रदीप कुमार गुप्ता, सहायक शिक्षक, रा.म.वि. मुड़मा, नगड़ी।
त्रिलोचन महतो, सहायक शिक्षक, रा.प्रा.वि. बेतलांगी, चान्हो।
संजय कुमार चौरसिया, सहायक शिक्षक, रा.कन्या म.वि. खत्रीखटंगा, बेड़ो।
शंकर खलखो, सहायक शिक्षक, रा.प्रा.वि. देवगांव, लापुंग।
विराज केरकेट्टा, सहायक शिक्षक, रा.म.वि. दोलेचा, लापुंग।
श्रीमती लक्ष्मी देवी, सहायक शिक्षिका, रा.उ.म.वि. काशीडीह, अनगड़ा।
श्रीमती थेओदोरा एक्का, प्रधानाध्यापिका, संत जोन्स मध्य विद्यालय नवाटांड, मांडर।
विलियम तिर्की, सहायक शिक्षक, शांति रानी मध्य विद्यालय बड़ा घाघरा, डोरंडा।
बाहा उरांव, आदेशपाल, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय,  अनगड़ा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK