सरला बिरला पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में नेशनल एडवेंचर संस्थान, पचमढ़ी में नेशनल एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए 314 स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इनमें झारखंड से 20 प्रतिभागी शामिल थे। सभी प्रतिभागी सरला बिरला पब्लिक स्कूल से थे।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विविध साहसिक गतिविधियों, सघन प्रशिक्षण सत्रों एवं समूह-आधारित कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग की भावना तथा साहसिक दृष्टिकोण का विकास करना था। शिविर का एक अत्यंत रोमांचक एवं स्मरणीय अनुभव 8-9 किलोमीटर की ट्रेकिंग यात्रा रहा, जो बी फॉल्स तक आयोजित की गई।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय को स्वर्ण पदक, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित, साहसी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। कक्षा-कक्ष से बाहर का अनुभवात्मक शिक्षण विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, धैर्य, सहनशीलता, सहयोग और टीमवर्क जैसे गुणों का विकास करता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK