रैली और कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ जल संरक्षण अभियान

झारखंड
Spread the love

  • राज्य स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण
  • तीन दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य

गणपत लाल चौरस‍िया

गुमला। झारखंड के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस पर विशुनपुर प्रखंड में जल संरक्षण और जलछाजन को लेकर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन 13 नवंबर को किया गया। यह आयोजन राज्य सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और राज्य सरकार से स्टेट टेक्निकल एक्सपर्ट लखन लाल महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं एवं स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा से हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने जागरूकता रैली के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण का संदेश फैलाया।

“बंजर भूमि करे पुकार, जलछाजन से आएगी बहार”;“जल है तो कल है”;“खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में”; “हर खेत में मेढ़ बनाएंगे, हर मेढ़ पर पेड़ लगाएंगे”; “जल लाए धन-धान्य”

मुख्य अतिथि डीडीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड की भूमि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन वर्षा का अधिकांश जल बिना उपयोग के नदियों में बह जाता है। जरूरत इस बात की है कि हम खेत का पानी खेत और गांव का पानी गांव में रोकें। जल ही जीवन है। जल का संरक्षण ही हमारे अस्तित्व की गारंटी है। जलछाजन कार्य केवल तकनीकी प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह ग्रामीण विकास और सतत् जीवन का आधार है।

स्टेट टेक्निकल एक्सपर्ट ने कहा कि जल बचाने पर आज गंभीरता से सोचने की जरूरत है। आज समय ऐसा है कि हम बोतल का पानी पीने को विवश हैं। यदि हमें सुखी रहना है, तो जंगल, जल और जमीन को सुरक्षित रखना ही होगा। जलछाजन अभियान इस दिशा में एक सशक्त कदम है।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर 25 महिलाओं एवं 25 बच्चों द्वारा सामूहिक पौधारोपण किया गया। इस मौके पर यह भी घोषणा की गई कि अगले तीन दिनों में 5,000 पौधे लगाए जाएंगे। इससे बंजर भूमि को हराभरा किया जा सके और जल संरक्षण को स्थायी रूप दिया जा सके।

किसानों को सिंचाई में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाभुकों के बीच पंपसेट एवं स्प्रेयर मशीनों का वितरण किया गया। इन उपकरणों से किसानों को खेतों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों एवं सूचना जनसंपर्क के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिला समूहों, विद्यालयों एवं विभागीय पदाधिकारियों की सहभागिता ने इसे जन-आंदोलन का रूप दिया। उपस्थित सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली और सामूहिक रूप से झारखंड को “हराभरा और समृद्ध” बनाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *