रांची। सरकार की लाख कोशिश के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताजा मामला रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र का है, जहां भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां रायसा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान नामकुम निवासी संजय मुंडा और बुढ़मू निवासी सुकरा मुंडा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में साला बहनोई थे।
इधर घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत इलाज के लिए रिम्स ले गयी, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


