- ईसीआरकेयू का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल
धनबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की वर्किंग कमेटी की बैठक डॉ बीसी राय इंस्टीट्यूट, सियालदह में 6 और 7 नवंबर को हो रही है। एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा इसका संचालन कर रहे हैं।
मौके पर एआईआरएफ द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए समुचित वेतन वृद्धि, भत्तों पर आर्थिक दृष्टिकोण से निर्णय प्रक्रिया, पदोन्नति के तर्कसंगत आयाम सहित विभिन्न बिन्दुओं का आठवें वेतन आयोग के समक्ष महत्वपूर्ण मांगों पर प्रतिनिधित्व और पुरानी पेंशन की बहाली, बोनस सीमा के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में निर्धारण एवं सभी को सहज मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्णायक तथ्यों पर विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।
ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके खवास में बताया कि वर्किंग कमेटी की बैठक के कार्यक्रम का प्रारंभ एआईआरएफ के अध्यक्ष डॉ एन कन्हैया ने राष्ट्रीय झंडे और यूनियन का झंडोत्तोलन एवं शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। मौके पर उपस्थित सभी जोन्स के महामंत्री, जोनल सेक्रेटरी तथा वर्किंग कमेटी मेम्बर ने भी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की तरफ से महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष सह वर्किंग कमेटी मेंबर एसएसडी मिश्रा, अपर महामंत्री सह वर्किंग कमेटी मेंबर मो ज़्याऊद्दीन, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह वर्किंग कमेटी मेंबर मिथिलेश कुमार सहित जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने भाग लिया।
वर्किंग कमेटी की बैठक के पूर्व एआईआरएफ की स्टेंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ एन कन्हैया ने की। समस्त जोंस के महामंत्री और जोनल सेक्रेटरी शामिल हुए। इसमें वेतन आयोग के समय एआईआरएफ द्वारा न्यूनतम वेतन, भत्ते, पेंशन संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने आश्वस्त किया कि जिस तरह से पिछले वेतन आयोग के समक्ष फेडरेशन द्वारा पेंशनभोगियों के हितों को संरक्षित और सुरक्षित रखने का काम किया गया था, उसी प्रकार इस बार भी उनके हितों का पूरा ख्याल रखने के लिए संकल्पित है।
बैठक में आठवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर, पेंशन व्यवस्था में जरूरी सुधार, कटेगरिकल एसोसिएशन के साथ सामंजस्य, उनकी समस्याओं का निराकरण, विभिन्न कैडर का पुनर्गठन करना और नवंबर, 2023 से उस लागू किया जाना, विभिन्न विभागों के खाली पदों पर नियुक्ति, दिसंबर 2025 तक सभी कैटेगरी के उच्चतर पदों के खाली पदों पर पदोन्नति, युवा रेलकर्मियों को संगठन से जोड़ना और उन्हें ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण देना, सभी स्तरों पर महिला कर्मचारियों को संगठन से जोड़कर उन्हें हरसंभव सहयोग करना आदि विषयों पर गहन विचार प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम निर्धारित करने का आह्वान किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


