रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने रांची सदर अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 1.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह मंजूरी प्रदान की है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के जारी आदेश के अनुसार, तीन अलग- अलग योजनाओं के तहत कुल 1.53 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसमें आठवीं मंजिल पर शेड, एसीपी और फॉल्स सीलिंग के लिए 24.28 लाख, एमसीएच बिल्डिंग में टॉयलेट निर्माण, सीढ़ी रेलिंग और एमएस ग्रिल कार्य के लिए 29.49 लाख और अस्पताल भवन की बाहरी रंगाई-रोशनाई के कार्य के लिए 99.98 लाख शामिल हैं।
सभी कार्य भवन निर्माण विभाग, कार्य प्रमंडल संख्या-01, रांची द्वारा कराए जाएंगे। परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी और व्यय की निगरानी सिविल सर्जन रांची करेंगे।
सभी योजनाओं का भुगतान संबंधित हेड के अंतर्गत किया जाएगा और कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो और वीडियो रिकॉर्ड विभाग में जमा होंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


