- कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में सजाया जाएगा विशेष भव्य दीवान
रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी ने अंतिम दिन 2 नवंबर को प्रभात फेरी निकाली। इसी के साथ ही शहर की तमाम प्रभात फेरियों का समापन हो गया। प्रभात फेरियों में शब्द गायन से पूरा शहर नानकमय हो गया।
तड़के 5.30 बजे प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकल कर मेट्रो गली, रातू रोड होते हुए नागा बाबा खटाल चौक पहुंची। वहां इसका मिलन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, पिस्का मोड़ की प्रभात फेरियों से हुआ।
वहां से तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित होकर महावीर चौक, कुंजलाल स्ट्रीट होते हुए शास्त्री मार्केट पहुंची। यहां इनका मिलन स्टेशन रोड गुरुद्वारा, कडरू गुरुद्वारा और पीपी कंपाउंड गुरुद्वारा की प्रभात फेरियों से हुआ।
यहां से सभी प्रभात फेरियां एक साथ, डेली मार्किट होते हुए मेन रोड गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां अरदास के साथ गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पिछले दस दिनों से निकाली जा रही शहर की तमाम प्रभात फेरियों का समापन हो गया।
प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने “सतगुरू नानक परगटया मिट्टी धुंध जग चानन होआ…” और “कल तारण गुरुनानक आया…” एवं “देह शिवा वर मोहे इहे शुभ करमन ते कबहुं ना टरौं..” जैसे अनेक शबद गायन कर पूरे शहर को नानकमय कर दिया।
फेरी का तारा हैंडलूम, एसके सूट एंड साड़ीज, कुंजलाल स्ट्रीट दुकानदार एसोसिएशन, शास्त्री मार्केट एसोसिएशन एवं नटराज होटल डेली मार्केट ने पुष्प वर्षा और चाय एवं मिष्टान्न प्रसाद का वितरण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की। मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने अरदास की।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 3 नवंबर, सोमवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विशेष भव्य दीवान सजाया जाएगा। इसमें सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह जी दुर्ग वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
विशेष दीवान की समाप्ति के तुरंत बाद दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा मैदान, कृष्णा नगर कॉलोनी से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह रातु रोड, प्यादा टोली, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट, चर्च कॉम्प्लेक्स, लाला लाजपत राय चौक से होते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर पहुंचकर विसर्जित होगा। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प से सुसज्जित सवारी पर विराजमान कर पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर भ्रमण कराया जाएगा।
गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने राज्य के सभी सिख धर्मावलंबियों से प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजाए जा रहे दीवान में हाजिरी भरने और नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आग्रह किया है।
आज की फेरी में सुरेश मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, अशोक गेरा, गुलशन मिढ़ा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, महेंद्र अरोड़ा, रमेश तेहरी, जीतू अरोड़ा, रौनक ग्रोवर, वेद प्रकाश मिढ़ा, रमेश गिरधर, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, सूंदर दास मिढ़ा, रमेश पपनेजा, इन्दर मिढ़ा, जीतू काठपाल, शैंकी मिढा, कौशिक अरोड़ा, दिनेश गाबा, पाली मुंजाल, बसंत काठपाल, हरीश मिढ़ा, हरविंदर सिंह, सूरज झंडई, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल धमीजा, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर शामिल थे।
साथ ही, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, प्रमोद चुचरा, ज्चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, अश्विनी सुखीजा, मनीष मल्होत्रा, बबली दुआ, शीतल मुंजाल, ममता थरेजा, तीर्थी काठपालिया, रेशमा गिरधर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बबिता पपनेजा, श्वेता मुंजाल, अमर मुंजाल, गोविंद कौर, नीता मिढ़ा, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी देवी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मिढ़ा, अंजना गिरधर, पलक थरेजा, अमन कौर, कंचन सुखीजा, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा, निती थरेजा, शीतल तेहरी,प्रेमी काठपाल, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, ममता थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, हरजिंदर कौर, बिमला मुंजाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना, रिशा मुंजाल, मिताली तेहरी, गूंज काठपाल समेत अन्य भी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


