गर्भवती महिला की बच्चेदानी में सात किलो के टयूमर की सफल सर्जरी

झारखंड
Spread the love

  • ढाई किलो वजन के बच्चे की सिजेरियन डिलिवरी

रांची। रांची के कर्बला चौक के नूर टावर स्थित होपवेल हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला की बच्चेदानी में विकसित ट्यूमर की सफल सर्जरी 8 नवंबर, 2025 को की गई। सुरक्षित डिलीवरी भी कराई गई। अस्पताल के संचालक लेप्रोस्कोपिक व गैस्ट्रो सर्जन डॉ.शाहबाज आलम और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा अली ने मीडिया को यह जानकारी दी।

डॉक्‍टरों ने बताया कि लातेहार निवासी गर्भवती महिला मरीज विगत दिनों इलाज के लिए आई। लगभग साढ़े आठ माह की गर्भवती महिला की बच्चेदानी (गर्भाशय) में सात किलो का ट्यूमर हो गया था। इसके अलावा वह लीवर रोग व डायबिटिज से भी पीड़ित थी। पहले उक्त महिला की सीजेरियन की गई। फिर ऑपरेशन कर गर्भाशय के ट्यूमर को निकाला गया। अब नवजात शिशु व महिला स्वस्थ हैं।

डॉ. नेहा अली ने बताया कि ऐसी जटिल मामले में शल्य चिकित्सा कर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराना और बच्चेदानी से ट्यूमर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इस तरह के मामले में मेजर सर्जरी की आवश्यकता होती है।

डॉ.नेहा अली ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में नियमित जांच करानी चाहिए। संतुलित खान-पान और संयमित दिनचर्या से गर्भवती महिलाओं का ऐसी जटिल परिस्थितियों से बचाव संभव है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK