कुडू प्रखंड की कोलसिमरी पंचायत में हुआ राज्यस्तरीय वाटर शेड महोत्सव

झारखंड
Spread the love

  • जलछाजन मिशन और पीएमकेएसवाई से अतिरिक्त 40 हजार हेक्टेयर भूमि पर कृषि कार्य संभव

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। कुडू प्रखंड की कोलसिमरी पंचायत के उमरी फुटबॉल मैदान में गुरुवार को राज्यस्तरीय वाटर शेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य में जलछाजन मिशन और पीएमकेएसवाई से लगभग 40 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर कृषि कार्य संभव हुआ है। वर्ष में किसान के के लिए तीन सीजन में फसल लेना संभव हुआ है। भूगर्भ जल स्तर में 4 से 10 फीट का सुधार हुआ है।

जलछाजन से जुड़ने वाले किसान के पास सिंचाई के लिए अब पूरे वर्ष पानी रहता है। राज्य में किसान कृषि कार्य के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं जिसके कारण वे एक या 2  फसल ही वर्ष में ले पाते हैं। किसानों को समृद्ध बनाने के राज्य सरकार और केंद्र सरकार लगातार कार्य किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है। दैनिक जीवन की जरूरतों के अतिरिक्त सिंचाई के लिए और कल-कारखानों के लिए भी पानी की बहुत आवश्यकता होती है। जलछाजन मिशन में जल औ मिट्टी संरक्षित रहेगी। जंगल सुरक्षित रहेगा। अब तक कुल कृषि योग्य भूमि का 20 प्रतिशत भूमि पर ही जल से सिंचाई की सुविधा है।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायत और नगर परिषद के विकास के लिए अपने राजस्व में से 4 फीसदी देगी। यह राशि इन क्षेत्रों के विकास में खर्च होगा। राज्य वित्त आयोग से भी राशि जिला परिषद और पंचायत को उपलब्ध कराया जाएगा।

झारखंड जलछाजन मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय बर्णवाल ने कहा कि जिस तरह लोग अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री योजननसे जुड़े हैं, उसी तरह लोग जलछाजन योजना से भी जुड़ें। ग्रामसभाओं में इसकी चर्चा करें। भविष्य में पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जल संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। जलछाजन की जानकारी लोगों तक बहुत कम है, जागरुकता की आवश्यकता है। इससे जल स्तर बढ़ेगा।

कार्यक्रम में जिला के उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जलछाजन से किसानों को बहुत फायदा पहुंचा है। ग्रामीण विकास अंतर्गत किसानों को जलछाजन और कृषि विभाग की ओर से लघु सिंचाई/टपक सिंचाई योजना का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार किसानों को सुदृढ करने का कार्य कर रही है।

जलछाजन में बेहतर कार्य के लिए 4 किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें ग्राम तोड़ार के फलिन्दर साहू, ग्राम तोड़ार की ही सरोज देवी, ग्राम उल्टी की शीला उरांव और ग्राम ख्वासअम्बवा के पंचानंद शाह शामिल हैं। साथ ही, डब्ल्यू डीसी-1 में जामताड़ा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम को और डब्ल्यू डीसी-2 में सरायकेला, हजारीबाग व रांची जिला को बेहतर जनभागीदारी के लिए पुरस्कृत किया गया।

मंत्री द्वारा उमरी ग्राम में अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया। सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। कार्यक्रम में जलछाजन की तकनीकी मार्गदर्शिका, कॉफी टेबल बुक और पोर्टल का भी विमोचन मंत्री द्वारा किया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीसीसी जामताड़ा निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीपीओ वेदांत शंकर, जिला परिषद सदस्यगण, सभी जिलों के जलछाजन योजना के तकनीकी विशेषज्ञ अन्य गणमान्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *