लखनऊ। रिटायर CB‑CID इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के ठिकाने पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा है। छापे में मिली संपत्ति देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए। वे 2024 में रिटायर हुए हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में एफआईआर दर्ज कर बेनामी सौदों और धन के लेन-देन की जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के प्रेमवीर सिंह राणा (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, CB‑CID) के खिलाफ उनके गृहस्थानों व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। उनके आवास, फार्म हाउस, कृषि एवं आवासीय प्लाट पर छापा मारा गया।
उनपर सेवा के दौरान आय की तुलना में बहुत अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(b) और 13(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत उनके गांव निरपुरा, बागपत से भी दर्ज की गई थी।
छापेमारी के दौरान लगभग ₹ 14.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसमें मकान फार्महाउस, प्लाट, लग्जरी वाहन, ज्वेलरी आदि शामिल हैं। एक मकान ₹ 1.2 करोड़ का है। ज्वेलरी ₹ 20.59 लाख की मिली।
टीम ने करीब 7 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान बैंक खाते, लेन-देने के रिकॉर्ड, जमीन-प्लाट के बैनामे, फर्नीचर, शस्त्र खरीद की रसीद आदि खंगाले हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


