Ranchi: जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे ये तीन लेखक

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित पद्मश्री रामदयाल मुंडा ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट हॉल में अगले 9 नवंबर को चौथा जयपाल- जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार समारोह और बहुभाषाई आदिवासी-देशज काव्यपाठ आयोजित किए जाएंगे।

अगले 9 नवंबर को प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन की ओर से इस समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रीय साहित्यिक समारोह का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय की वरिष्ठ हिंदी प्राध्यापक और किन्नौरी आदिवासी साहित्यकार डॉ. स्नेहलता नेगी करेंगी।

पहले सत्र में आदिवासी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुरस्कृत होंगे। जिसमें सोनी रूमछु (अरुणाचल प्रदेश, नोक्ते समुदाय)- ‘वह केवल पेड़ नहीं था’ (कविता संग्रह), काशाराय कुदादा (झारखंड, हो समुदाय)- ‘दुपुब दिषुम’ (वारंगक्षिति लिपि में निबंध संग्रह), मनोज मुर्मू (झारखंड, संताली समुदाय)- ‘मानवा जियोन’ (कविता संग्रह) के लिए सम्मानित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK