रांची। कुर्सी का महत्व तब पता चलता है, जब वह नहीं रहती है। यह बात यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के निजी सहायक का सरकारी आवास रांची जिला प्रशासन ने गुरुवार को बलपूर्वक खाली करा लिया।
यह कार्रवाई राजधानी रांची के कांके रोड स्थित सीएम सचिवालय के सामने वाली गली में की गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह आवास भवन निर्माण विभाग से संबंधित था और इसे किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित किया जा चुका था।
पूर्व मुख्यमंत्री के पीए लंबे समय से इस सरकारी आवास में रह रहे थे और इसे खाली नहीं कर रहे थे, जिसके कारण नए आवंटिती को परेशानी हो रही थी।
बता दें कि, इस आवास को खाली कराने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा पहले रोक लगाई गई थी। यह रोक गुरुवार को हटा दी गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
हाईकोर्ट से रोक हटते ही रांची जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल की उपस्थिति में आवास को खाली कराया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


