रांची। हर किसी को अपने गुनाहों की सजा भोगनी पड़ती है। कोर्ट ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बॉयफ्रेंड समेत 4 को दोषी करार दिया है। अदालत इन चारों दोषियों की सजा पर 22 नवंबर को सुनवाई करेगी।
दरअसल, गुरुवार को सिविल कोर्ट रांची के पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है।
दोषी करार दिए गए युवकों में पीड़िता का प्रेमी दीपक कुमार भी शामिल है, जिसके साथ नितेश कुमार, बंटी तिर्की और गोपाल कोइरी को भी कोर्ट ने दोषी पाया है।
अदालत इन चारों दोषियों की सजा पर 22 नवंबर को सुनवाई करेगी। इस मामले में एक अन्य आरोपी नाबालिग है, जिसका केस बाल न्यायालय में विचाराधीन है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक घटना 2 अक्टूबर 2023 की है।
पीड़िता का दोषी दीपक कुमार से पूर्व परिचय था। दीपक ने पीड़िता को पहले धुर्वा डैम पर मिलने के लिए बुलाया और फिर खूंटी रोड स्थित डियर पार्क ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद, दीपक ने अपने दोस्तों को भी बुला लिया।
सभी ने मिलकर पीड़िता पर दशम फॉल जाने का दबाव बनाया। पीड़िता के मना करने के बावजूद आरोपी उसे घुमाने के बहाने दशम फॉल ले गए, जहां सभी ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
अगले दिन, 3 अक्टूबर को आरोपी दीपक ने पीड़िता को धुर्वा डैम के पास छोड़ दिया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद धुर्वा-हटिया थाना में मामला दर्ज किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


