गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व मात्स्यिकी दिवस मनाने का उद्देश्य मछली पालन और मछुआरा समुदाय के महत्व पर प्रकाश डालना, समुद्री संसाधनों और जल-पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना, सतत मछली पालन को प्रोत्साहित करना व खाद्य सुरक्षा, आजीविका एवं जलीय जैव विविधता में मत्स्य क्षेत्र की महत्व को उजागर करना है।
इन उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह प्रतिभागी जोड़ो ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों से मात्स्यिकी से सम्बंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। निर्णायक समिति में सहायक प्राध्यापक डॉ. तासोक लेया एवं डॉ. मनमोहन शामिल थे।
प्रतियोगिता में निकिता एवं आदित्य (सत्र 2022-26) के जोड़े ने प्रथम, आशीष एवं अशोक (सत्र 2024-28) के जोड़े ने द्वितीय एवं निकिता सिन्हा एवं रितिका (सत्र 2021-25) के जोड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के दिशा-निर्देश में किया गया। संचालन सहायक प्राध्यापक, डॉ. आनंद वैष्णव ने किया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. प्रसान्त जाना, डॉ. के.एस. विसडम, डॉ. स्टेंजिन गावा एवं डॉ. मोहम्मद अशरफ मलिक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


