नई दिल्ली। इस वर्ष दुनियाभर में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के लाखों भक्त उनका जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर, 2025 को ₹100 रुपए का स्मारक सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।
यह कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी स्थित श्री सत्य साईं हिल व्यू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल सैयद अब्दुल नज़ीर और कई अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।
प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार इस 100 रुपए के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5- 5 फीसदी निकल और जस्ते का मिश्रण होगा।
सिक्के के एक तरफ भगवान श्री सत्य साईं बाबा की छवि अंकित होगी, जिसकी ऊपरी परिधि पर हिंदी और निचली परिधि पर अंग्रेजी में भगवान श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी लिखा होगा।
सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ अंकित होगा, जिसके नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 100 लिखा रहेगा। इस अशोक स्तम्भ के दाएं और बाएं हिंदी एवं अंग्रेजी में भारत लिखा होगा।
सुधीर ने बताया कि सिक्का भारत सरकार की भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को इस सिक्के को जारी करने के संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है।
भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल द्वारा बनाए गए इस सिक्के के अनावरण के कुछ ही समय बाद सिक्के की ऑनलाइन बुकिंग द्वारा बिक्री की जायेगी। इसकी अनुमानित कीमत 5000 रुपए के आसपास होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


