राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर के खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक

झारखंड खेल
Spread the love

संजय यादव

देवघर। पलामू के हरिहरगंज में आयोजित 26वीं सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर के पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए। देवघर जिला कुश्ती संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि पहलवान दीपक कुमार “निर्दोष” ने 92 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका पहला राज्य स्तरीय प्रदर्शन था।

रोहित केशरी 130 किलो ग्रीको रोमन में रजत, प्रत्युष कुमार 77 किलो फ्री स्टाइल रजत, नम्रता भारती 59 किलो महिला वर्ग रजत, दीपक कुमार 45 किलो ग्रीकोरोमन कांस्य, ललन कुमार 51 किलो फ्री स्टाइल कांस्य, पवन कुमार यादव 82 किलो फ्री स्टाइल कांस्य, विद्या कुमारी 62 किलो महिला कांस्य, अंशिका कुमारी 76 किलो महिला कांस्य पदक प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद सभी खिलाड़ी ट्रेन से जसीडीह रेलवे स्टेशन लौटे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के लिए समाजसेवी सह आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, बैडमिंटन कोच यशराज गुप्ता, शुभम राज सिंह, दीपक कुमार के पिता उदय सिंह,  गौतम राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *