पिठोरिया। पिठोरिया थाना में पदस्थापित आरक्षी सुनील उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुनील ट्रेनिंग के लिए नेतरहाट गए हुए थे। इसी बीच वे एक महत्वपूर्ण मामले में गवाही देने के लिए रांची कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे।
इसी दरम्यान खू़ंटी–तोरपा मोड़ के पास उनकी बाइक एक तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरक्षी सुनील उरांव की मृत्यु की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पिठोरिया थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि सुनील एक अनुशासित, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। प्रशिक्षण के दौरान भी उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


