राजकीयकृत मध्य विद्यालय में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

झारखंड
Spread the love

पलामू। बाल दिवस के अवसर पर बीते शुक्रवार को बच्चों ने अपने क्लासरुम को खूब सजाया था। चाचा नेहरु की जयंती के अवसर पर केक भी काटा था। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के वर्ग पांच और आठ के बच्चों की सजावट उत्कृष्ट कोटि की थी। कुछ एक बच्चों ने व्यवसायिक स्टॉल लगाये थे।

सभी प्रतिभागियों को 17 नवंबर, 2025 को पुरस्कृत किया गया। वर्ग आठ एवं पांच वर्ग को शील्ड एवं कैलेंडर दिया गया।

आज अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस भी है। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान आधारित लिखित पचास प्रश्न दिये गये। समय पंद्रह मिनट निर्धारित किया गया। इसमें वर्ग पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्ग आठ के क्रमांक एक और दो द्वय अमित कुमार प्रथम, द्वितीय घोषित किये गए। खुशी कुमारी तृतीय स्थान लायी।

इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, मुहम्मद जुबैर अंसारी, शिक्षिकाओं में सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश और कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK