पलामू। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के प्रशाल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 31 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय कुशानारायणपुर से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक एवं अजप्टा कार्यकारिणी के वरीय सदस्य सैय्यद शाने अहमद को विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी एवं संचालन सचिव निर्मल कुमार ने किया। कार्यक्रम अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हुसैनाबाद के तत्वावधान में हुआ।
इस अवसर पर बिहार लोक सेवा आयोग पटना से 1994 में नियुक्त शिक्षकों द्वारा सेवा के 31 वर्ष पूरे होने और अजप्टा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काटा गया।
सर्वप्रथम सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सैय्यद शाने अहमद को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। वक्ताओं ने इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की। कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में सीमित संसाधनों द्वारा शिक्षा का अलख जगाया, जो काबिलेतारीफ है। इनके सुखमय व सानंद जीवन की कामना की गयी। श्री अहमद ने कहा कि संघ का सहयोग हमेशा और हर मुश्किल परिस्थितियों में मिला।
वहीं 1994 के नियुक्त शिक्षकों में राजेश कुमार गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, मुहम्मद जुबैर अंसारी, रंजीत कुमार, विकास प्रसाद, सुरेंद्र राम, कमलनाथ वर्मा, इकबाल अहमद, शंकर पासवान, अवधेश पासवान सहित अन्य शिक्षकों ने 31 वर्षो के सेवा की लंबी दास्तान सुनाई। सन् 2000 के नियुक्त शिक्षकों द्वारा पेन डायरी प्रदान किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी व सचिव निर्मल कुमार ने अजप्टा की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में केक काटा गया। द्वय नेताओं ने अजप्टा की उपलब्धियों का बखान किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीडीओ रामेश्वर मेहता, डीडीओ सुनील कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद, डॉ अंगद प्रसाद, अब्दुल रहीम, चक्रवर्ती सिंह, कन्हैया प्रसाद, जितेंद्र राम, प्रमोद पासवान, योगेंद्र पासवान के अलावे दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अखिल झारखंड शिक्षक संघ के नाम पर ही पेंशनर्स कमेटी का गठन किया। इसके संयोजक विनोद प्रसाद बनाये गये। इसके विस्तार करने की जिम्मेवारी सौंपी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


