राजकीय मध्‍य विद्यालय में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती

झारखंड
Spread the love

पलामू। हुसैनाबाद स्थित राजकीय मध्‍य विद्यालय के परिसर में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को मनाई गई। विद्यालय में पहले नियमित प्रार्थना, राष्ट्रगान, संविधान की प्रस्तावना, विद्यालय पट्ट पर उल्लेखित सामान्य ज्ञान की पुनरावृत्ति कराई गई।

इसके बाद विद्यालय की शिक्षिका रश्मि प्रकाश ने जेसीईआरटी द्वारा प्रेषित न्यूज+क्विज को पढ़कर सामान्य व सहज भाषा में बिन्दुवार चर्चा की। फिर शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के बारे में विस्‍तार से बताया।

शिक्षक ने बताया कि उनका जन्‍म 11 नवंबर 1888 को हुआ है। वे कवि, लेखक, पत्रकार और फ्रीडम फाईटर थे। महात्मा गांधी के सिद्धांतों के कट्टर समर्थक थे। खिलाफत आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1923 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट थे।

बताया गया कि उनकी जयंती “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस” के रुप में मनाया जाता है। ये हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए कार्य किये। देश के विभाजन के विरोधी थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 6 से 14 वर्ष के सभी आयु के बच्चों के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा की सोंच इनकी थी। यूजीसी, आईटीआई की स्थापना के श्रेय इन्हीं का है।

प्रार्थना सत्र में शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सिन्‍हा, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश व बीएड प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK