रांची। खबर खेल जगत से है। रांची रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड कप लॉन बॉल्स में रजत पदक विजेता दिनेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया।
झारखंड और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी दिनेश कुमार रांची स्टेशन पर जैसे ही पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की धुन और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल अधिकारी और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।दिनेश कुमार अपने कोच डॉ. मधुकांत पाठक को देखकर भावुक हो गए।
उन्होंने स्टेशन पर उन्हें दंडवत प्रणाम किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावविभोर हो गए। इसके बाद खुली जीप में रैली निकाली गई, जो मोरहाबादी स्थित JOA कार्यालय तक पहुंची।
खेल निदेशक शेखर जमुआर ने दिनेश कुमार का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उपनिदेशक राजेश कुमार और पूर्व खेल निदेशक अनिल कुमार भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


