Jharkhand Weather : शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे दर्ज की गई है। राज्‍य में अगले दो दिनों शीत लहर चलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 12 नवंबर, 2025 को दी।

तापमान में गिरावट नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

यहां चलेगी शीत लहर

मौसम केंद्र के अनुसार 13 और 14 नवंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की आशंका जताई गई है।

इसका रहेगा खतरा

फ्लू, बहती/बंद नाक या नाक से खून आने जैसी विभिन्न बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है, जो आमतौर पर ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण विकसित हो जाती हैं।

कंपकंपी को नजरअंदाज नहीं करें। यह पहला संकेत है कि शरीर से गर्मी कम हो रही है। हो सके तो घर के अंदर जाये ।

लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने के कारण शीतदंश हो सकता है। त्वचा पीली, कठोर और सुन्न हो जाती है। अंततः शरीर के खुले हिस्सों जैसे उंगलियों, पैर की उंगलियों, नाक और कान के निचले हिस्से पर काले छाले दिखाई देने लगते हैं। गंभीर शीतदंश के लिए तत्काल चिकित्सा देखभाल एवं उपचार ले।

कुछ स्थानों पर कृषि (गेहूं, आलू, सरसों और अन्य रबी फसलें), जल आपूर्ति, परिवहन और बिजली क्षेत्र पर प्रभाव पड़ सकता है।

इसका रखें ख्‍याल

अपनी त्वचा को नियमित रूप से तेल/क्रीम से मॉइस्चराइज़ करें।

विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। पर्याप्त तरल पदार्थ, खासकर गर्म तरल पदार्थ पिएं।

बाहरी गतिविधियों से बचें या सीमित करें।

कपड़े को सूखा रखें। यदि गीला हो तो शरीर की गर्मी के नुकसान को रोकने के लिए तुरंत कपड़े बदलें। इंसुलेटेड/वाटरप्रूफ जूते पहनें।

शरीर के प्रभावित हिस्से को गुनगुने पानी से धीरे-धीरे गर्म करें। त्वचा को जोर से नहीं रगड़ें।

यदि प्रभावित त्वचा क्षेत्र काला पड़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

जहरीले धुएं से बचने के लिए हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन बनाए रखें।

विद्युत और गैस ताप उपकरणों का उपयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।

सुबह-शाम बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *