रांची। झारखंड सरकार ने कई जेल सुपरिटेंडेंटों की ट्रांसफर और पोस्टिंग कर दी है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसका आदेश गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 31 अक्टूबर, 2025 को जारी किया।
विभाग के अवर सचिव ऐनी रिंकू कुजूर की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए कार्यस्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।
ये है पूरी सूची
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कौशिक कुमार को मंडल कारा, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे गोपाल चंद्र महतो को अगले आदेश तक मंडल कारा, गुमला में पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे नील प्रवीण कुल्लू को मंडल कारा, रामगढ़ में पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे परमेश्वर भगत को मंडल कारा, साहिबगंज में पदस्थापित किया गया है। इन्हें मंडल कारा, पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
साहिबगंज में रहे चंद्रशेखर प्रसाद सुगम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग में पदस्थापित किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


