Jharkhand ; थार, कमांडर, एंबेसडर सहित कई सरकारी गाड़ियों की नीलामी, ऐसे लाएं घर

झारखंड
Spread the love

रांची। अगर आप भी शानदार गाड़ियों का शौक रखते हैं और आपका बजट बेहद कम है, तो यह खबर आपके लिए है।

जी, हां सही पढ़ा आपने। नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला झारखंड पुलिस का विशिष्ट विंग झारखंड जगुआर अपने पुराने वाहनों की नीलामी करने जा रहा है।

यह नीलामी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो थार, एम्बेसडर, कमांडर प्रतिष्ठित और मजबूत गाड़ियों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहते हैं।

झारखंड जगुआर जिन पुराने वाहनों की नीलामी कर रहा है, उनमें विभिन्न प्रकार के मॉडल जैसे महिंद्रा थार, महिंद्रा कमांडर, हिंदुस्तान एम्बेसडर, टाटा इंडिगो, टाटा सूमो गोल्ड, टाटा 407 शामिल हैं।

झारखंड जगुआर के आईजी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

नीलामी से संबंधित सभी आवश्यक कागजात को एक सीलबंद लिफाफे में जमा करना होगा। आप 2 दिसंबर 2025 तक कागजात झारखंड जगुआर कार्यालय की परिवहन शाखा में जमा करना कर सकते हैं।

जमा किए गए सीलबंद लिफाफों को नीलामी समिति के समक्ष 3 दिसंबर 2025 को झारखंड जगुआर कार्यालय में वीडियो रिकॉर्डिंग के तहत खोला जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *