रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज 21 नवंबर यानी शुक्रवार से होगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल 21 नवंबर को इसकी शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य आमजनों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
जानें क्या है सरकार का उद्देश्य
- आमजनों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना।
- आमजनों से योजनाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करना।
- आवेदनों का निष्पादन करना।
- लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को प्रदान करना।
अब जानें कार्यक्रम की विशेषताएं
- पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन।
- लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को उपलब्ध कराना।
- व्यक्तिगत योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू करने की दिशा में पहल करना।
- प्राप्त शिकायतों को पोर्टल पर रजिस्टर्ड करना और ऑन स्पॉट निवारण करना।
सरकार की ये योजनाएं हैं शामिल
- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना।
- अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना।
- अबुआ आवास योजना।
- मुख्यमंत्री पशुधन योजना।
- बिरसा हरित ग्राम योजना।
- किसान क्रेडिट कार्ड।
- सर्वजन पेंशन योजना।
- सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना।
- हरा राशन कार्ड।
- बिरसा सिंचाई कूप संवरद्धन योजना।
- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
- गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।
- जाति-आवासीय-आय प्रमाण पत्र
- किसान क्रेडिट कार्ड आदि।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


