Jamshedpur: प्रिंस खान-सुजीत सिन्हा गिरोह के 2 शूटर गिरफ्तार, इस मामले में थे फरार

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। रविवार को झारखंड की जमशेदपुर पुलिस को सीतारामडेरा के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने प्रिंस खान-सुजीत सिन्हा गिरोह के दो शूटरों राजेश और कुंडू को कदमा के शास्त्री नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये कदमा इलाके में छिपे हैं। इसके बाद देर रात छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस अब इनसे गिरोह के अन्य सदस्यों और रंगदारी नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े आकाश सिंह और दशरथ शुक्ला को भी गिरफ्तार किया था। दशरथ ने पूछताछ में खुलासा किया था कि हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की साजिश जेल में बैठे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के इशारे पर रची गई थी, ताकि रंगदारी वसूली जा सके।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में दशरथ शुक्ला की घाघीडीह जेल में सुजीत सिन्हा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह गिरोह से जुड़ गया और रांची-जमशेदपुर में रंगदारी वसूलने का काम करने लगा।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोनों गिरफ्तार शूटरों पर आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK