Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 7 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। कार्यालय में वरिष्‍ठजनों से भी सहयोग मिलेगा। जूनियर्स भी मदद करेंगे। दोस्‍तों की मदद से रुके काम पूरे होंगे।

वृष

हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्‍यापारियों के लिहाज से भी निवेश के लिए दिन अच्‍छा है। धन लाभ होगा।

मिथुन

पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावना है। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। रुके हुए धन के प्राप्‍त होने से परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।

कर्क

नए कार्य का श्रीगणेश नहीं करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। घर से बाहर जाते समय उपाय करके निकलें। बिना वजह दूसरों के विवाद में नहीं पड़ें।

सिंह

दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। मधुर वाणी से किसी को प्रभावित कर पाने में सफल रहेंगे।

कन्या

सुख शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा।

तुला

साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। परिवार के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। दोस्‍तों में सबके ऊपर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता।

वृश्चिक

मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर झुक सकती है। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है। यात्राओं के परिणाम खराब आ सकते हैं।

धनु

मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे। मन पर छाई चिंता हटने से उत्साह में वृद्धि होगी। सभी काम बनते हुए नजर आने लगेंगे। अध्‍यापन के कार्यों में रुचि रहेगी। साहित्‍य से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर

धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्‍वास रखकर ही कार्यों को क्रियान्वित करें। रुपये-पैसे से जुड़ी निवेश की योजनाओं को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। दिन शुभ योग में है।

कुंभ

दिन अनुकूल रहेगा। स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा का अनुभव होगा। सेहत भी भरपूर साथ देगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। व्‍यापारियों को अच्‍छे मुनाफे की उम्‍मीद है।

मीन

दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। पैसों का लेन-देन नहीं करें। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। उन्‍हें खास देखभाल की जरूरत है। कुछ दान-पुण्‍य के कर्म करने से लाभ होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *