Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 6 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

सुबह से ही नई सोच को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और उर्जा का संचार महसूस करेंगे। दिन के महत्व को समझें। लाभ उठाने से न चूकें। कोई करीबी किसी रुके काम को पूरा करने में मदद करेगा।

वृष

अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्‍छा है। उन्‍हें कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। बहुत दिनों से चली आ रहीं परेशानियां समाप्‍त होंगी।

मिथुन

भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। दोस्‍तों के साथ शाम का वक्‍त मौज-मस्‍ती में बीतेगा। अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के कोई कार्य ना करें। संतान की ओर से कोई परेशानी वाली बात सामने आ सकती है। झगड़े-विवाद से खुद को दूर रखें।

सिंह

जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। बस उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। परिवार के लोग मदद के लिए खड़े रहेंगे।

कन्या

विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान ना दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी। घर से बाहर किसी काम से जा रहे हैं तो लाभ होगा।

तुला

योग्यता के अनुसार मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग हैं। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के बीच में रुतबा बढ़ेगा। आपकी प्रभावशाली बातें अच्‍छा प्रभाव डालेंगी।

वृश्चिक

मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध और आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें, तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। वाहन सावधानी से धीरे चलाएं। रुपये-पैसे किसी को भी उधार नहीं दें।

धनु

पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। दिन शुभ है। धन निवेश के बारे में भी कुछ योजना बना सकते हैं। लाभ होने के योग हैं।

मकर

अचानक धन लाभ होगा। नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। मौके का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा और व्‍यापारी दोनों के लिए ही दिन शुभ है।

कुंभ

सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार हल्का रहेगा। कोई पिता तुल्‍य व्‍यक्ति कार्यक्षेत्र में मदद कर सकता है। प्रोजेक्‍ट्स में लाभ होगा।

मीन

किसी को उधार नहीं दें। यात्रा करने से परहेज करें। मानसिक तनाव से बचें। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। धन को भविष्‍य के लिए जमा करके चलें। दूसरों के मामले में नहीं पड़ें। अपने काम में मन लगाएं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)