Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 5 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

दूसरों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिशों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में फिर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

तेवर पर नियंत्रण रखें। आपका व्यवहार कई बार जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार उदासीनता भरा रह सकता है। पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन

दिन अच्छा और सफलतादायक है। वाहन से सावधान रहना होगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कर्क

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अचानक कोई बड़ा अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। पैसों की कमी का दबाव महसूस करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह

कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान के भी कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। कोई प्रेम संबंध है, तो उसके लिए निर्णायक क्षण है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

मन में आक्रामकता, असुरक्षा और संकोच-हर तरह की भावना एक साथ बनी रहेगी। प्रेमी के साथ संबंधों में भी आश्चर्यजनक ढंग से सुधार होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे।

तुला

पैसों से जुड़े सवालों में उलझ सकते हैं। हो सकता है कि अचानक कोई महत्वपूर्ण वस्तु खरीदनी पड़े। जेब खाली हो जाए। पैसों की अकारण चिंता न करें। रूठों को मनाने में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक

किसी अहम काम में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें। दफ्तर में दबे पांव चल रहे विवादों से बच सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति अपनी तुनकमिजाजी को नियंत्रण में रखना होगा।

धनु

दिन सुस्ती, आलस और परेशानी वाला रहेगा। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। खर्च आमदनी की तुलना में ज्यादा होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मकर

कोई नया या बड़ा काम करने का ना मौका है, न मूड होगा। तनावपूर्ण क्षणों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। आमदनी को बचत में बदलने की कोशिश करेंगे।

कुंभ

दिन भर प्रसन्न और उत्साहित बने रहेंगे। किसी से तीखी बहस में नहीं पड़ें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में प्रगाढ़ता, परिपक्वता और ज्यादा आत्मीयता महसूस करेंगे। महंगी खरीद में पैसे फूंकने से बचें।

मीन

नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। निवेश शुरू करने का अच्छा समय आ गया है। सारा पैसा एक जगह पर निवेश नहीं करें। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *