- Horoscope : 26 नवंबर, 2025 का राशिफल
मेष
बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें। झगड़े से बचने की कोशिश करें। दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं। अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें।
वृष
समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में काम आए। आपको और जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में निजता की जरूरत है।
मिथुन
जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने चले जाएं। किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।
कर्क
किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रखकर काम करें।
सिंह
दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा तंग नहीं कर पाएगा। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। दिमाग को आराम दें।
कन्या
ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी ना चलाएं। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
तुला
क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें।
वृश्चिक
दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और दोस्तों एवं परिवार जनों के साथ मिलकर कुछ खास करें। सभी कामों को एक तरफ रखकर सिर्फ मौज-मस्ती करें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।
धनु
अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें। दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। नजदीकी लोगों से मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनातनी मुमकिन है। शाम को चीज़ें सुलझ जाएंगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
मकर
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज मिलेगी। आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें।
कुंभ
कुछ गंभीर मुद्दों पर स्पष्टता से सोच पाएंगे। निवेश करने से बचना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्म संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें।
मीन
आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। विरोधी सिर उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


