- Horoscope : 18 नवंबर, 2025 का राशिफल
मेष
दिन अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उसे पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा।
वृष
स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे।
मिथुन
व्यापार में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार और मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।
कर्क
कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा।
सिंह
दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे बोझ डाल सकते हैं।
कन्या
व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा।
तुला
परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। नई उर्जा का संचार होगा। अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। विरोधी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।
वृश्चिक
दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। उनका साथ भी मिलेगा। किस्मत पूरा साथ देगी। पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र नये कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।
धनु
किसी से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जायेगा। दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता खुशियों को दोगुना कर देगी।
मकर
दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास विफल होंगे। आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे।
कुंभ
दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
मीन
धन लाभ का योग है। ऑफिस में आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये दिन काफी अच्छा है। आपका व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


