बिरसा मुंडा जयंती पर गुमला को मिली चार शैक्षणिक परिसरों की सौगात

झारखंड
Spread the love

गुमला। जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गुमला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार शैक्षणिक परिसरों की सौगात दी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिसई प्रखंड स्थित नवनिर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। साथ ही, बिशुनपुर, पालकोट एवं रायडीह प्रखंडों में एक-एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास भी किया।

प्रखंड मुख्यालयों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देखा। उपस्थित लोगों ने इसे जनजातीय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण पहल बताया।

इसपर झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि एकलव्य मॉडल विद्यालय जनजातीय बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी रूप से सक्षम एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से जनजातीय बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। भविष्य में वे राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *