संजय यादव
देवघर। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को केकेएन स्टेडियम से ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” के माध्यम से हम अपने जिले के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 11 से लेकर 16 नवंबर तक जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विभिन्न तरह के आयोजन किए जाएंगे।
उपायुक्त ने “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी वर्गों के प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें अजीत यादव, दीपक यादव, तारकेश्वर टुडू, अरविंद मरांडी, शंकर हाँसदा, संजय यादव के अलावा जिया कुमारी, मनीषा राज, ग्रेसी टुडू, खुशबू कुमारी,जानवी कुमारी शामिल हैं।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी, डीएमफटी की टीम, स्वयंसेवी संस्था व कर्मी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


