पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिखाई हरी झंडी
आज मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लतरातु डैम रिसोर्ट तक जाएगी रैली
रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “नो योर टूरिस्ट पैलेस” के तहत साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ 13 नवंबर को किया गया। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं शहरी विकास और आवास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से रैली का फ्लैग ऑफ किया।
यह साइकिल रैली बापू वाटिका से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक गई। प्रतिभागी 14 नवम्बर को लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। रैली 15 नवम्बर को खूंटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा।
इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुँचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देना है।
इस दौरान सचिव, खेल एवं युवा मामले मनोज कुमार, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त रांची सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


