लातेहार। झालसा के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय, लातेहार में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला के न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी एवं पारा लीगल वोलंटियर ने संविधान के उद्देशिका को पढ़ा।
मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधरभूत दस्तावेज है। हमारा संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण को विनियमित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, अभ्यास और शक्तियां संविधान पर ही आधारित हैं।
श्री सिंह ने कहा कि देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम अपने संविधान का सम्मान करें। देश आजाद होने के बाद हर भारतीय नागरिक संविधान द्वारा उसे दिये गये मौलिक अधिकारों का आंनद लेते आ रहा है।
हालांकि इसके साथ साथ देश के कानून का पालन करने और संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों को निभाने का भी संकल्प लेना चाहिए। अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए ही हम देष को विकास की नई उंच्चाई पर ले जा सकते हैं।
इस मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी एवं पीएलवी के सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


