- वन बंधु परिषद और श्री हरि कथा समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
रांची। वन बंधु परिषद और श्री हरि कथा समिति के तत्वावधान में ‘भारत के रंग, एकल के संग’ कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में 27 नवंबर को किया गया।
मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने कहा कि पारंपरिक नृत्य संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपनी विरासत की याद दिलाते हैं। देश के कोने-कोने में बसे भारतवासियों को आपस में जोड़ते हैं।
सम्मानित अतिथि केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि हममें से हर एक को हर समय देश पहले की भावना से काम करना है। देश है तो हम हैं। ग्रामवासी और वनवासी हमारे देश की मिट्टी के मूरत हैं। इन्हें अच्छी तरह से गढ़ना, सरकार के साथ-साथ नगरवासियों की जिम्मेवारी भी है।
सम्मानित अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि उनकी सभी खदानें ग्रामीण वन्य इलाकों में ही हैं। वह इन इलाकों के वासियों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने वन बंधु परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहे कार्य की प्रशंसा की। कहा कि सीसीएल ऐसे नेक कार्यों में हमेशा सहभागी है।
कार्यक्रम एवं हरि सत्संग समिति के संयोजक राजकुमार एवं करुणा ठाकुर ने बताया कि सभी कलाकार एकल विद्यालय से लिए गए हैं। गहन प्रशिक्षण के बाद इन्हीं कलाकारों ने यूरोप एवं अमेरिका के 60 से अधिक स्थानों में अपनी कला का सफल प्रदर्शन किया है।
वन बंधु परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन एवं पूर्वी भारत के अध्यक्ष रमेश धारणीधरका ने दर्शकों को एकल अभियान से परिचित कराते हुए उनसे अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में गणेश वंदना, देश भक्ति गीतों पर नाच गान, देश के अनेक राज्यों के पारंपरिक गीत संगीत, अतुलनीय भारत के दर्शन के साथ-साथ रामायण, कृष्ण जन्म इत्यादि की झांकियां भी दिखाई गई। समापन पर भारत माता की आरती करते हुए दर्शक भाव विभोर हो गए।
वन बंधु परिषद, रांची चैप्टर के अध्यक्ष आंचल किंगर व सचिव अजय दीप वाधवा ने बताया कि एकल अभियान नगरों में बसने वाले भारत और गांव जंगल में बसने वाले भारत के बीच का सेतु है। देश के कोने-कोने से आए ग्रामीण भारत के कलाकारों ने पारंपरिक नाच गान और नाटक के मंचन के माध्यम से नगरवासियों का दिल मोह लिया।
कार्यक्रम में महिला समिति एवं एकल युवा की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। मंच संचालन अध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया। यह जानकारी चैप्टर के मीडिया प्रमुख सुमित पोद्दार ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


