अफरोज आलम
कांके। कांके स्थित अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से 14 नवंबर को मनाया गया। इस अवसर पर बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद में कॉलेज नायक के रूप में शिवम् कुमार एवं नायिका का चयन हुआ। बाल संसद में अनुशासन, खेल, स्वास्थ्य, सूचना और प्रौद्योगिकी एवं कला विभाग के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया।
बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 200 विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान नूपुर घोषाल, दूसरा स्थान शिवानी कुमारी एवं तीसरा स्थान अंकित कुमार महतो ने प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रोत्साहन राशि और उपहार देकर सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता के प्रथम पच्चास विजेता प्रतिभागियों को उपहार से सम्मानित किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा किया गया, इसमें विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम चार टीमों को प्रोत्साहन राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या सिस्टर रजनी ने सभी प्रतिभागियों सहित पूरे कॉलेज को बाल दिवस की बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत करेंगे तो सफलता प्राप्त करना सुनिश्चित होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य दिशाओं में भी आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
बाल दिवस को सफल बनाने में सिस्टर रूथ खलखो, सिस्टर सुषमा, सुमित, अलका, श्वेता, रंजना, मनीष, रवि, जोसफ, विनीत, नगमा, अर्चना, नैंसी और मधु की भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


