आशा आदिवासी विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भंडरा के बलसोता सरना टोली स्थित आशा आदिवासी विद्यालय में  धरती आब्बा भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष नागदेव उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन उरांव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतिया उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा के फोटो पर दीप और माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मौके पर समाजिक कार्यकर्ता जगजीवन उरांव ने बाल दिवस पर प्रकाश डाला। भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से अवगत कराते हुए उनके मार्ग पर चलने की सलाह दी। नागदेव उरांव ने विद्यालय की यथास्थिति से बच्चों को अवगत कराया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतिया उरांव ने झारखंड स्थापना एवं भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को उनसे सीख लेने की बात कही।

मौके पर मनाखा मुंडा कइली दई बेबो के प्रधानाध्यापक पंकज उरांव,, जोहार टाना भगत, विश्रामपुर सिंह, नीतु साक्षी टोप्पो, भिठा पंचायत के पूर्व मुखिया सरिता तिर्की, आशा तिर्की, प्रियंका उरांव, संगीता तिर्की, सुमित उरांव, राजेश उरांव, समकुमारी खाखा, शिलवंती पन्ना, दिप्ती उरांव, हिलामनी उरांव, गंगी उरांव सहित अन्‍य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *