जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर के छोटा गोविंदपुर की एक युवती के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है।
युवती ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छोटा गोविंदपुर कैलाशनगर की रहने वाली शिवानी की शादी बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी अनिल कुमार राज से हुई थी।
दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। 11 मई 2024 को दोनों ने शादी की थी। आरोप है कि शादी से पहले अनिल ने अपनी जाति छिपाई और खुद को अविवाहित बताया था।
शिवानी के मुताबिक, जब वह ससुराल पहुंची, तो उसे पता चला कि अनिल पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी संगीता देवी घर में ही रहती है।
इसके बाद शिवानी को ससुरालवालों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पति अनिल कुमार राज, ससुर बीर बहादुर पासवान, सास अनिता राज, देवर सुनील कुमार और सौतन संगीता देवी ने मिलकर उससे दहेज में मोटी रकम की मांग की।
पीड़िता ने बताया कि पैसे नहीं देने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार उसके साथ मारपीट की गई और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया। धोखे से शादी और दहेज उत्पीड़न से परेशान शिवानी अपने मायके लौट आई और गोविंदपुर थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जांच में प्रेम संबंध, शादी की परिस्थितियों और दहेज मांग के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


