धनबाद। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर पदाधिकारियों और कर्मियों को यह शपथ दिलाई गई।
इस संक्षिप्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी ने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।
शपथ संदेश में कहा गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। उनकी शक्ति का समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए नशामुक्त भारत अभियान में युवाओं का सर्वाधिक संख्या में जुड़ना आवश्यक है। सभी ने स्वयं को, परिवार को और समुदाय को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली, यह मानते हुए कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना है। इसके तहत आज सभी प्रोजेक्ट और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी शपथ दिलाई गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


