नई दिल्ली। सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 350 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 25 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।
सिक्कों का संग्रह और अध्ययन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार शुद्ध चांदी से निर्मित यह 350 रुपए का स्मारक सिक्का भारत सरकार की मुंबई टकसाल में तैयार किया गया है। इसका कुल वजन 40 ग्राम है।
सुधीर लुणावत ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2021 में गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती पर भारत सरकार द्वारा 400 रुपए का स्मारक सिक्का भी जारी किया जा चुका है।
सिक्का जारी होने के कुछ समय पश्चात ही भारत सरकार की मुंबई टकसाल द्वारा इसे बिक्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग किया जायेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


