नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 रुपए के स्मारक सिक्के का अनावरण किया। इसपर भारत माता की तस्वीर बनी हुई है। यह सिक्का 1 अक्टूबर, 2025 को जारी हुआ। इस सिक्के की चर्चा जोरशोर से आज भी देश और दुनियां में हो रही है।
आरएसएस, राष्ट्रवादी विचारधारा और भाजपा से जुड़े लोगों के अलावा भी देश व विदेश के लाखों लोग इस सिक्के को पाने में लगे हुए है। विपक्ष सहित अन्य कई अन्य संगठन और उससे जुड़े लोग इस सिक्के को लेकर केंद्र सरकार को निशाना बना रहे है। इस सिक्के में तरह-तरह की कमियां भी बता रहे हैं।
कोलकाता टकसाल में बना
सिक्को और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्यन करने वाले मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत के अनुसार भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में बने इस सिक्के का वजन 40 ग्राम है। यह शुद्ध चांदी से बना है, जिसकी कीमत 8410 है।
भारत माता की तस्वीर
सुधीर ने बताया कि देश के इतिहास में ऐसा पहलीबार हुआ है, जब किसी सिक्के पर भारत माता की तस्वीर छपी है। इसलिए इसकी भारी मांग है। सिक्का जारी होने के साथ ही कुछ शरारती तत्वों ने एआई से बनाए गए नकली सिक्के की डिजाइन को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। लोग जानकारी के अभाव में उसी एआई से बने सिक्के को असली समझकर उसकी कमियां निकाल रहे हैं।
स्मारक सिक्के का मतलब
यह एक अप्रचलित स्मारक सिक्का है। यह कभी बाजारों में प्रचलन के लिए नहीं आयेगा। ऐसे सिक्के किसी व्यक्ति विशेष, संस्था, आयोजन की स्मृति को यादगार बनाने के मकसद से जारी किए जाते है। जारी सिक्के के विषय से संबंधित लोग या सिक्को का संग्रहण करने वाले इन्हें धरोहर की तरह सहेजकर रखते हैं। समय बीतने के साथ-साथ कई सिक्को की कीमत में भी वृद्धि देखी गई है।
सिक्के जारी कर रखे हैं
भारत सरकार ने अलग अलग अवसर पर उस अवसर के सांकेतिक मूल्यवर्ग के स्मारक सिक्के जारी कर रखे है। हरख चंद नाहटा के 25वें स्मरणोत्सव पर 25 रुपए का सिक्का। रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर 90 रुपये का सिक्का, डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर 125 रुपए का सिक्का, राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती पर 250 रुपए का सिक्का, रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर 500 रुपए का सिक्का, मीरा बाई की 525वीं जयंती पर 525 रुपए का सिक्का, गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर 350 रुपए का सिक्का। इसके अलावा 60 रुपए, 75 रूपये, 150 रुपए, 300 रुपए, 550 रुपए, 800-900 रुपए और 1000 रुपए के स्मारक सिक्के भी देश में जारी हो रखे हैं।
यहां मिलेगा सिक्का
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जारी इस सिक्के को भारत सरकार टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट व कोलकाता टकसाल के काउंटर सेल के अलावा दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित भारत प्रतिभूति मुद्रण और मुद्रा निर्माण लिमिटेड के काउंटर सेल से भी खरीद सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK