Weather Update : नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान ‘Montha’ में बदल गया। वर्तमान में यह दक्षिण-पश्चिम एवं उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसपर मौसम वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं।
बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ पिछले 6 घंटो के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा! आज यानी 28 अक्टूबर, 2025 को सुबह 8.30 बजे मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 160 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 240 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 530 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित रहा।
यह उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। आज शाम/रात के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। उस समय अधिकतम स्थायी हवा की गति 90–100 किमी प्रति घंटा तक होगी, जो झोंकों में 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
तूफान की वजह से तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड के कई जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


