Weather Update : चक्रवाती तूफान ‘Montha’ की जानें वर्तमान स्थिति

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। देश में चक्रवाती तूफान ‘Montha’ आने की अनुकूल स्थिति दिख रही है। इसे आने पर देश के कई राज्‍यों में तबाही मच सकती है। झारखंड में भी इसकी वजह से दो दिन लगातार भारी बारिश होने की संभावना है। इसपर मौसम वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं।

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र पिछले 6 घंटो के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके आज यानी 26 अक्‍टूबर को डीप डिप्रेशन क्षेत्र में तीव्र होने और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस तूफान की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से लेकर 110 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

तूफान की वजह से तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 तक, रायलसीमा में 29 तक, ओडिशा में 30 तक, छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

रायलसीमा में 27 और 28, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 28-29 और दक्षिण ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

झारखंड में 29 और 30 अक्‍टूबर को देखने को मिलेगा। इसकी वजह से संताल और कोल्‍हान प्रमंडल में जिले को देखने को मिलेगा। यहा कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *