मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी विभाग ने मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दारोगा गुलशन कुमार को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है।
दोनों अधिकारी सड़क निर्माण से जुड़े एक बिल पास कराने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार मनोज कुमार ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की थी।
जांच में आरोप सही पाये जाने पर टीम ने जाल बिछाया और चकिया के कुआवा इलाके से दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े जाने के समय दोनों घूस की रकम ले रहे थे।
फिलहाल निगरानी विभाग की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK