दो दिवसीय क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • शिक्षा में संस्कार ना हो वहां ज्ञान अधूरा : ख्याली राम

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव-2025 का शुभारंभ 13 अक्‍टूबर को हुआ। इस अवसर पर प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल झारखंड, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नारसरिया, प्रदेश मंत्री ब्रजेश कुमार, कला संस्कृति के जिला पदाधिकारी उपवन बारा, बेल राजा पहड़ा लक्ष्मी भगत, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक शाशिधर लाल अग्रवाल,प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक संस्कृति झांकी यात्रा से हुई। इसमें राम दरबार, शिव बारात, सरहुल पर्व, करमा पूजा, नवदुर्गा, एवं छठ महापर्व की मनमोहक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। यह झांकी यात्रा सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में आई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपवन बारा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा, एकता और संगठन की भावना को सुदृढ़ करते हैं। युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना चाहिए, यही सच्ची राष्ट्र सेवा है।

कार्यक्रम की प्रस्तावना में प्रदेश मंत्री ब्रजेश कुमार ने कहा कि संस्कृति और सभ्यता किसी राष्ट्र की आत्मा होती है। यही उसकी पहचान और समृद्धि होती है। संस्कृति वह धारा है, जो राष्ट्र को अनादि काल से जोड़कर रखती है। सभ्यता शरीर है संस्कृति उसकी आत्मा दोनों मिलकर राष्ट्र को पूर्ण बनाते हैं।

संगीत आचार्य के द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम के द्वारा भैया-बहनों के मार्गदर्शन में कहा कि जहां शिक्षा में संस्कार ना हो वहां ज्ञान अधूरा है संस्कार हैं शिक्षा दीपक बिना तेल के समान है-प्रकाश नहीं दे सकती। संस्कार शिक्षा की आत्मा है और शिक्षा संस्कार का आधार।

राम अवतार नारसरिया ने कहा कि संस्कृति हमारे जीवन की शैली है। शिक्षा उस शैली को दिशा देने वाली शक्ति, शिक्षा और संस्कृति एक दूसरे की पूरक है। एक सिखाती है कैसे जीना है, दूसरी बताती है क्यों जीना है। धन्यवाद संयोजक शशिधर लाल अग्रवाल ने किया। मंच संचालन जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख ब्रेन कुमार  टुडू ने किया।

इस क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में आए अतिथि आशुतोष कुमार मिश्रा, आकाश कुमार, रमेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अशोक शरण, जगत नंदन, अभिलाष गिरी, देवेंद्र नाथ तिवारी, मंटू कुमार गिरी दीपक कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *