गणपत लाल चौरसिया
गुमला। पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण नगर नदी के पास कुछ लड़के ब्राउन शुगर की खरीद-विकी कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला सुरेश प्रसाद यादव को कार्रवाई करने के लिए छापामरी दल का गठन करने का निर्देश दिया।
इसपर कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पु०अ०नि० विनय कुमार महतो एवं हवलदार नामजद सामद, आरक्षी विकास कुजूर एंव सशस्त्र बल सभी गुमला थाना शामिल थे। कार्रवाई करने के लिए छापामरी दल लक्ष्मण नगर नदी पुल के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति वहां से भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया।
पकड़ाये व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम रोहित सिंह (उम्र 22 वर्ष, पे०-कन्हैया सिंह सा० दुर्गा नगर थाना व जिला-गुमला) बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट से 13 पुड़िया यानी 2 ग्राम ब्राउन सुगर पाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि लक्ष्मण नगर के अर्पित कुमार एवं उसकी बहन राखी कुमारी दोनों (पे०-स्व० पप्पु सिंह) से उक्त ब्राउन शुगर को खरीदकर लाये है। उसके पास काफी मात्रा में ब्राउन शुगर हैं। रोहित सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
फिर, छापामारी दल गिरफ्तार अभियुक्त के साथ अर्पित कुमार के घर लक्ष्मण नगर पहुंचा। घर पर उपस्थित लोगों ने पूछने पर अपना नाम राखी कुमारी एवं पंकज कुमार बताया। नियमों का पालन करते हुए उसके घर की तलाशी लेने पर घर के एक कमरे से पारदर्शी प्लास्टिक में ब्राउन सुगर एवं अलग से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला। इसका वजन करने पर 15 ग्राम एवं 19 पुडिया को पुड़िया सहित वजन करने पर 4.75 ग्राम पाया गया।
तलाशी के कम में 9 मोबाईल फोन एवं एक सिल्वर रंग की वेट मशीन, छज्जा के उपर एक पीला रंग का झोला से 1,93,290 रुपये मिले। राखी कुमारी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह भाई अर्पित कुमार के साथ ब्राउन शुगर को स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को बेचते है। जो लोग पैसा नहीं दे पाते है, उसका बंधक के रूप में मोबाइल रखते हैं।
अर्पित कुमार अभी ब्राउन सुगर बेचने के लिए बाहर गया है। उसके बाद राखी कुमारी को विधिवत गिरफ्तार किया। बरामद सभी प्रदर्श को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों एवं जब्त सामानों को लेकर गुमला सदर थाना लाया गया।
छापामारी दल के सदस्य
सुरेश प्रसाद यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
महेन्द्र कुमार करमाली, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गुमला
पु०अ०नि० विनय कुमार महतो, गुमला थाना
हवलदार नामजद सामद, गुमला थाना
आरक्षी-215 विकास कुजूर, गुमला थाना
बरामदगी
21.75 ग्राम ब्राउन सुगर
09 पीस मोवाईल फोन
1,93,290 रुपये
एक सिल्वर रंग की वेट मशीन
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK