पटना। दर्दनाक खबर बिहार से सामने आई है, जहां छठ के दिन 102 लोगों की मौत हो गयी। कई अब भी लापता हैं। इससे पूरे राज्य में कोहराम मच गया है। दरअसल, छठ पर्व के दौरान जहां एक ओर श्रद्धा और उल्लास की लहर थी।
वहीं दूसरी ओर नदियों और तालाबों से बार-बार आती मौत की खबरों ने पूरे बिहार को दहला दिया। हादसे नहाय-खाय, घाट की सफाई और अर्घ्य के दौरान हुए। कहीं तेज बहाव ने किसी को खींच लिया, तो कहीं गहरे पानी ने श्रद्धालुओं को अपनी लहरों में समा लिया।
राज्य के जिन जिलों में सबसे ज्यादा हादसे हुए, उनमें पटना, नालंदा, भागलपुर, खगड़िया, मधुबनी, सीतामढ़ी, जमुई, कैमूर, रोहतास, वैशाली और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। जिला प्रशासन ने इन सभी घटनाओं की पुष्टि की है।
राजधानी पटना जिले में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई। मोकामा, बिहटा, खगौल, मनेर और नौबतपुर इलाकों में डूबने की घटनाएं सामने आईं। मोकामा में तो एक ही परिवार पर दोहरी मार पड़ी, भाई के डूबने की खबर सुनकर बहन ने सदमे में दम तोड़ दिया।
मरांची थाना क्षेत्र के बादपुर गांव में हुई यह घटना पूरे इलाके को झकझोर गई। मृतक रॉकी पासवान (21) और सपना कुमारी (23) भाई-बहन थे। दोनों लोक आस्था के इस पर्व में स्नान करने गए थे, पर लौटे नहीं। गांव के लोग अब तक उस दृश्य को याद कर सिहर उठते हैं।
उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर जिलों से डूबने के कुल 26 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें अधिकतर बच्चे और किशोर शामिल हैं, जो घाटों पर परिजनों के साथ पूजा के लिए गए थे।
कई जगहों पर घाट की सफाई करते वक्त या दीपदान के दौरान बच्चे फिसलकर गहरे पानी में चले गए। छठ के दौरान सबसे ज्यादा हृदयविदारक दृश्य कोसी और सीमांचल इलाके में देखने को मिले। सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, बांका, खगड़िया और भागलपुर जिलों से कुल 32 मौतों की खबरें आई हैं।
मधेपुरा और भागलपुर में सबसे ज्यादा सात-सात लोगों की जान गई। वहीं पूर्णिया में चार, सहरसा में तीन और सुपौल में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई। कई गांवों में छठ के अर्घ्य के बाद भी परिजन अपने लापता सदस्यों को ढूंढ़ते रहे। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीमें देर रात तक खोज अभियान में जुटी रहीं।
नालंदा और वैशाली जिलों में डूबने की घटनाओं ने प्रशासन को झकझोर दिया। नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव के पास लोकाइन नदी में नहाने के दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति लापता है।
वहीं वैशाली में आठ लोगों की मौत दर्ज की गई। राघोपुर में तीन और बिदुपुर, महनार, देसरी व भगवानपुर में एक-एक व्यक्ति की डूबने से जान चली गई। गोपालगंज के दुबे जिगना गांव में तालाब में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि गया जिले के नदौरा गांव में एक युवक की डूबने से जान चली गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


